{"_id":"695d4b9f482736accc03ef37","slug":"a-grand-procession-of-khatu-naresh-was-taken-out-with-great-pomp-in-sirsaganj-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-164677-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सिरसागंज में धूमधाम से निकाली गई खाटू नरेश की भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सिरसागंज में धूमधाम से निकाली गई खाटू नरेश की भव्य शोभायात्रा
Tue, 06 Jan 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
खाटू नरेश की शोभा यात्रा में आरती उतारते श्रद्धालू
सिरसागंज। सिरसागंज नगर में श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ विशाल भजन संध्या एवं भव्य शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। नगर में गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकली तो केसरिया रंग में डूबे श्रद्धालुओं पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
खाटू नरेश की शोभायात्रा का शुभारंभ इटावा रोड से हुआ जहां मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष रंजना सिंह, समाजसेवी डॉ. गुरूदत्त सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बाबा की आरती उतारी। इसी के साथ यात्रा में शामिल हजारों महिला और पुरुष श्रद्धालु पीले और केसरिया रंग के साफे पगड़ी पहनकर भक्ति में सराबोर नजर आए। हाथों में बाबा श्याम के पावन निशान ध्वज लिए महिलाओं की टोली मधुर भजनों पर नृत्य करती हुई आगे बढ़ रही थी। यात्रा के अंत में बाबा श्याम का भव्य रथ चल रहा जहां बाबा की प्रतिमा को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया था। नगर में कई स्थानों पर नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर बाबा के श्रद्धालुओं का स्वागत किया।