{"_id":"6453869ae248151fc0068856","slug":"a-brick-hit-a-boy-in-the-head-during-the-stampede-firozabad-news-c-25-1-146266-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भगदड़ दौरान बालक के सिर में मारी ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भगदड़ दौरान बालक के सिर में मारी ईंट
Thu, 04 May 2023 03:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 04 May 2023 03:49 PM IST
विज्ञापन
भगदड़ दौरान बालक के सिर में मारी ईंट
फिरोजाबाद। पड़ोस में दुकान पर सामान लेने गए बालक को पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। सिर में ईंट लगने से बालक मौके पर ही गिर पड़ा। निकाय चुनाव में ड्यूटी कर रही पुलिस क्यूआरटी टीम घायल बालक को उपचार के लिए जिला सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आई।
इमरान (12) पुत्र पप्पू अली निवासी हसमत नगर थाना रामगढ़ बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे पड़ोस की दुकान पर घर के लिए परचून का सामान लेने जा रहा था। जैसे ही बालक घर से थोड़ी दूर पहुंचा। वैसे ही आपस में वाद विवाद कर रहे युवकों में भगदड़ हो गई। इमरान भाग रहे एक युवक से टकरा गया। तैश में आए युवक ने ईंट उठाकर बालक के सिर में मार दी। जैसे बालक वहीं गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस बालक को लेकर उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आई। बालक ने पुलिस को बताया कि फरान नाम के युवक ने ईंट मारी है। थाना रामगढ़ पुलिस के अनुसार बालक के परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद