{"_id":"5-80419","slug":"Firozabad-80419-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफ में बैंककर्मी, सुरक्षा रामभरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफ में बैंककर्मी, सुरक्षा रामभरोसे
Firozabad
Updated Sat, 24 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। आगरा की एक बैंक में डकैती की घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया। गश्ती पुलिस द्वारा बैंक के बाहर स्थाई पिकेट लगाने की व्यवस्था कर दी है। जिससे सरकारी खजाने के साथ बैंक कर्मचारी और उपभोक्ताओं की सुरक्षा की जा सके। सीओ सिटी राजेश चौधरी की माने तो अभी तक कोबरा पुलिस के साथ थाना पुलिस गश्ती दल के रुप में बैंक की सुरक्षा करती थी।
भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा
नेशनल हाईवे के सर्विस रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की सुरक्षा शुक्रवार को बढ़ा दी गई। बैंक में दो सुरक्षा कर्मियों के साथ दो सिपाही की तैनाती प्रतिदिन रहा करती थी लेकिन शुक्रवार को सुरक्षा की दृष्टि से सिपाहियों की संख्या पांच कर दी थी गई थी। कार्यवाहक शाखा प्रबंधक सुरजीत सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे के साथ सायरन को भी चैक किया गया था। जिससे आपात कालीन स्थिति में इनका प्रयोग करतेे हुए पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया जा सके।
दोपहर करीब 12 बजे: इलाहाबाद बैंक की सुरक्षा के लिए एक गार्ड मौजूद था। उपभोक्ता रुपये जमा करने और निकालने के लिए कतार में खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। गेट पर पुलिस के जवान मौजूद नहीं थे। सुरक्षाकर्मी का कहना था कि सिपाही कुछ देर पहले ही चक्कर लगाकर गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक मुख्य शाखा
पंजाब नेशनल बैंक से गायब रहने वाली पुलिस शुक्रवार को मुस्तैद नजर आई। एक सिपाही रायफल के साथ गेट पर था तो सुरक्षाकर्मी बंदूक के साथ बैंक के अंदर मौजूद था। शाखा प्रबंधक राजीव सक्सेना कंप्यूटर पर बैंक में आने जाने वाले लोगों पर नजर रखे हुए थे। शाखा प्रबंधक का कहना था कि उन्होंने सुबह ही कर्मचारियाें और अधिकारियों से बैठक कर सुरक्षा की दृष्टि से दिशा निर्देश जारी कर दिए। सीसीटीवी कैमरों के साथ सायरन को भी चैक किया गया।
प्राइवेट और अन्य बैंकों की स्थिति
बस स्टैंड के सामने प्राइवेट बैंकों के बाहर पुलिस के जवान असलहों के साथ मुस्तैद दिखाई दिए। सदर बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा से पुलिसकर्मी गायब थे, लेकिन सुरक्षाकर्मी मुस्तैद दिखाई दिया। जबकि गांधी पार्क स्थित एक प्राइवेट बैंक के बाहर न तो सुरक्षा कर्मी था और न ही सिपाही। रानीवाला कंपाउंड में बनी यूको बैंक की भी यही स्थिति थी।
थानेदारों को बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पिकेट लगाने के साथ ही थानेदारों को भ्रमण करने को कहा गया है। जिससे बैंक के साथ उपभोक्ताओं की सुरक्षा की जाए।
डा. राकेश सिंह, पुलिस कप्तान