{"_id":"5-77667","slug":"Firozabad-77667-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में मोदी, मुलायम की हवा निकल रही है: सिद्दीकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में मोदी, मुलायम की हवा निकल रही है: सिद्दीकी
Firozabad
Updated Sun, 06 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद/शिकोहाबाद। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और नेता विधानमंडल दल नसीमुद्दीन सिद्दीकी शनिवार को चुनावी सभाओं में भाजपा, सपा एवं कांग्रेस पर खूब बरसे। तीनों पर एक दूसरे से मिले होने का आरोप लगाया। मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि आज भी हजारों परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने को विवश हैं।
सैलई चौराहा और शिकोहाबाद में रूकनपुर स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में पार्टी प्रत्याशी विश्वदीप के समर्थन में सभाओं को संबोधित करते हुए नसीमुद्दीन ने कहा कि भाजपा, सपा व कांग्रेस तीनों मिले हैं। राजनाथ सिंह ने पिछला चुनाव गाजियाबाद से लड़ा तो सपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा। सोनिया गांधी, राहुल के खिलाफ सपा ने प्रत्याशी न उतारकर करीब होने का संदेश दिया। इन दोनों ने मुलायम की पुत्रवधू डिंपल के खिलाफ कन्नौज के उपचुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारकर अहसान का बदला चुकाया। विहिप नेता अशोक सिंघल, मुलायम सिंह यादव के बीच बातचीत के बाद ही 84 कोस परिक्रमा निकालने की बात सामने आई। 92 वर्षीय अशोक सिंघल चार कदम नहीं चल सकते वह 84 कोस कैसे चलते। बसपा के चार बार के शासन में दंगे नहीं हुए, सपा के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में 150 दंगे हो गए। दंगा प्रभावितों के बच्चे भूखे मर रहे हैं, बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। सरकार इनकी चिंता भूल सैफई महोत्सव के डांस में व्यस्त थी। भाजपा गुजरात के मोदी तो सपा के मुलायम अपनी हवा चलने की बात कहते हैं लेकिन हकीकत यह है दोनों की हवा निकल रही है इसी कारण दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। सपा नहीं चाहती कि सुहागनगरी से कोई मुस्लिम सांसद बने। हमने जुल्फिकार अहमद भुट्टो एवं चौधरी बशीर को उतारा तो दोनों का उत्पीड़न सपा के इशारे पर हुआ। विश्वदीप को जिताकर बदला लेने आह्वान किया। जोन कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ ने कहा बसपा झूठे वायदे नहीं करती। विश्वदीप सिंह ने सभी से वोट मांगे। हाशिम फीरोजाबादी, रवींद्र शर्मा ढपली ने गीत प्रस्तुत किए। सैलई की सभा में अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हेमंत प्रताप ने की जबकि शिकोहाबाद में सभा की अध्यक्षता अद्दा पहलवान ने की। विधायक राकेशबाबू एडवोकेट, डा. ज्ञान सिंह, खालिद नसीर, पूर्व मंत्री जीपी पुष्कर, योगेश प्रताप बघेल, अनिल भाटिया, बबलू गोल्डी, रवींद्र वार्ष्णेय, पंकज गर्ग, रवींद्र कुशवाह, योगेश रमन, उपेंद्र यादव, प्रेमकिशोर, खुर्शीद असलम थे। आसिफ नसीर, आलिम भाई, उस्मान ने 51 किलोग्राम बजनी माला पहनाई।
शाही इमाम के फतबे का नहीं होगा असर: सिद्दीकी
फीरोजाबाद। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं नेता विधान मंडल दल नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा जामा मस्जिद के शाही इमाम के फतबे को मुसलमान अच्छी तरह से जानता है। उनकी अपील का कोई असर नहीं पड़ेगा। लखनऊ में हाथियों को ढंकने के सवाल पर कहा कि सरकार का यदि खुफिया तंत्र फेल है तो मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। बसपा नेता सिद्दीकी सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी कभी सपा, भाजपा तो कभी कांग्रेस के पक्ष में फतवा जारी करते हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के मैदान में उतारने से बसपा के नुकसान के सवाल पर बोले कि आप अपने खुद के अलावा किसी का कोई नुकसान नहीं कर रही है। तानाशाह नेता को जनता कभी पसंद नहीं करती है।