{"_id":"5-59718","slug":"Firozabad-59718-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के खराब हैंडपंपों का होगा सत्यापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के खराब हैंडपंपों का होगा सत्यापन
Firozabad
Updated Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। ग्रामीण अंचल में खराब हैंडपंपों की सूची अब ब्लाकों में तैयार होगी। भीषण गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत न होने पाए इस लिहाज से अब वीडीओ गांव गांव जाकर सत्यापन करने का काम करेंगे। ताकि हकीकत में कितने हैंडपंप खराब हैं इसकी जानकारी मिल सके।
जलनिगम द्वारा खराब हैंडपंपों की संख्या काफी कम दर्शाई जाती है। जबकि गांव में अफसरों का दौरा होता है तो हकीकत कुछ और ही दिखती है। इसी कारण डीएम संध्या तिवारी ने जिले के सभी हैंडपंपों का सर्वे एक बार फिर से ब्लाक के माध्यम से कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ जो हैंडपंप रीबोर अथवा ज्यादा खराब है तो उसे जलनिगम द्वारा ठीक कराया जाए। डीएम के निर्देश पर प्रभारी डीडीओ सर्वेश चंद्र यादव ने जिले के सभी ब्लाक के बीडीओ को पत्र जारी किया है। उन्होंने पत्र में सभी ग्राम पंचायतों में लगे कुल हैंडपंपों की संख्या, खराब हैंडपंप, रीबोर युक्त के साथ मामूली रूप से खराब हैंडपंपों का पता करेंगे। इसकी सूची बनाकर एक सप्ताह के अंदर देनी होगी। ताकि इन खराब हैंडपंपों को ठीक कराया जा सके। बीडीओ को पत्र मिलने के साथ ही इनका सत्यापन एक बार फिर ग्राम पंचायत के सचिवों एवं प्रधान को खुद ही करना होगा।