फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सवा दो करोड़ से अधिक धनराशि का बंदरबांट

सवा दो करोड़ से अधिक धनराशि का बंदरबांट

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
Firozabad Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। अवस्थापना निधि की करीब सवा दो करोड़ धनराशि का विकास कार्यों की जगह मनमाने ढंग से ठेकेदारों को भुगतान कर दिया। भुगतान करने के लिए पालिका के एकाउंटेंट के स्थान पर दूसरे लिपिक से फाइलें तैयार कराई गईं। उन ठेकेदारों को भुगतान किया गया जो पहले ब्लैक लिस्टेड कर दिए थे।
विज्ञापन

शहर की जनता पानी को तरस रही है। गड्ढा युक्त सड़कें वाहनों की उम्र घटाने का काम कर रही हैं। सफाई व्यवस्था बदहाल चल रही है। वहीं पालिका उपलब्ध धनराशि से विकास कार्यों को कराने के बजाय ठेकेदारों का भुगतान कर रही है। पालिका सूत्रों की मानें तो नए बोर्ड के गठन के दौरान सवा दो करोड़ अवस्थापना निधि की धनराशि पालिका को विकास के लिए मिल गई थी। शासन ने इसे खर्च करने का अधिकार चेयरमैन को दिया था लेकिन इस धनराशि से उन 20 ठेकेदारों को भुगतान किया जिसमें या तो पालिका का कोई स्टाफ साझीदार था या फिर जिस ठेकेदार ने चेयरमैन के करीबियों को तवज्जो दी। सूत्र कहते हैं कि एक ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड था उन्हें भी भुगतान कर दिया। पेंचवर्क के साथ सड़क सुधार का कार्य दूसरे नाम से यही ठेकेदार कर रहा है। सूत्रों की मानें तो जिस समय भुगतान किया गया उस समय एकाउंटेंट हसन रजा अवकाश पर भेज दिए। उनके स्थान पर दूसरे लिपिक से फाइलें तैयार कराई। सवाल यह है कि जब सब कुछ ठीक था तो एकाउंटेंट के समय ही भुगतान क्यों नहीं किया।
विज्ञापन


अवस्थापना निधि से कितना भुगतान हुआ यह मेरे संज्ञान में नहीं है। मेरे आने से पूर्व ही भुगतान हुआ होगा। ज्यादा तर सवालों पर खुलकर जवाब देने के बजाय यही बोले कि मामले को दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार ईओ फीरोजाबाद

दर्जन भर नलकूप हैं खराब
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। सुहागनगरी की जनता सर्दी में भी पानी को तरस रही है। करीब एक दर्जन से अधिक नलकूप खराब हैं। वर्तमान में पंचायत घर सैलई, चिश्तीनगर, लल्ला देवी श्यामनगर, हनुमान बगीची संत नगर, आजाद नगर, नगला पचिया, रसूलपुर टंकी आदि खराब हैं। जबकि माता वाला बाग के निकट लगा नलकूप पानी काफी कम दे रहा है।

पानी, सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ खुदी पड़ी गलियों को बनवाना चाहिए। विकास के पैसे से ठेकेदारों से काम कराना गलत है। जनता विकास को तरस रही है। यह तो जनता के साथ धोखा है।
सत्य प्रकाश तिलक नगर

सपा के चेयरमैन से जनता को काफी उम्मीदें थीं। पानी का संकट है, सफाई सही ढंग से नहीं होती। गलियां बनी नहीं। पालिका उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है।
भूरी सिंह

पानी सबसे बड़ी समस्या है। चुनाव के दौरान वायदा किया था कि पानी लाया जाएगा। चुनाव जीतने के बाद सभी कुछ भूल गए। पूरा परिवार रात्रि को जागकर पानी भरता है।

मनोज जैन तिलक नगर

सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई। कूड़े के ढेर समय से नहीं उठते। पानी का संकट तो हर क्षेत्र में कायम है। जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराना चाहिए।
विवेक चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed