{"_id":"686ebfb45196955b2b01d519","slug":"70-admissions-in-itis-first-merit-list-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-151945-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आईटीआई की पहली मेरिट में 70 फीसदी हुए प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आईटीआई की पहली मेरिट में 70 फीसदी हुए प्रवेश
Thu, 10 Jul 2025 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की सरकारी और निजी 40 आईटीआई में 4 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पहली मेरिट के प्रवेश के लिए 11 जुलाई तक तिथि बढ़ा दी है। इसमें शामिल 70 फीसद से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश सुनिश्चित करा लिया है। सभी आईटीआई में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की लाइन लगी रही।
राजकीय आईटीआई शिकोहाबाद के प्रधानाचार्य नेहा बाजपेई ने बताया कि बताया कि पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू हो गई थी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को 8 जुलाई तक प्रवेश का मौका दिया गया था। परिषद की ओर से दाखिले के लिए 11 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की है। उन्होंने बताया मेरिट में शामिल 70 फीसदी से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश करा लिए हैं। बताया कि जिले की आईटीआई में फिटर, विद्युत कार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर एंड एसी, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, वेल्डर, कोपा, आशुलिपिक हिंदी, सिलाई, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस प्लंबिंग और रोबोटिक्टस के ट्रेड संचालित हैं।