फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   6130 candidates will give BEd entrance exam today in 15 examination centers

15 परीक्षा केंद्रों में 6130 परीक्षार्थी आज देंगे देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

Thu, 05 Aug 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
6130 candidates will give BEd entrance exam today in 15 examination centers
फिरोजाबाद। कोरोना काल में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुक्रवार जनपद में कराई जाएगी। इसके लिए जनपद में 15 केंद्रों पर 61 सौ परीक्षार्थी बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। बुधवार को केंद्रों पर बीएड परीक्षा को लेकर तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों ने परीक्षा ड्यूटी में शामिल शिक्षक, कर्मचारियों के साथ बैठकर निर्देश दिए। बीएड परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी के रूप में एसआरके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रभाष्कर राय को नामित किया गया है। दो पालियों में परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर दो से बजे पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सख्ती से कराने के लिए परीक्षा केंद्र के 500 मीटर तक की दूरी पर फोटो स्टेट और साइबर कैफे बंद रहेंगे। प्रत्येक परीक्षार्थी को फोटो युक्त प्रवेश पत्र, फोटो युक्त आईडी कार्ड चेक करने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा के बीच में किसी भी परीक्षार्थी को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एमजी गर्ल्स कॉलेज की प्रधानाचार्य नीतू सिंह ने सभी प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की नियमावली से शिक्षक और स्टाफ को परिचित कराया।
विज्ञापन

इन कॉलेजों को बनाया परीक्षा केंद्र
एसआरके पीजी कॉलेज एक ब्लॉक, एसआरके पीजी कॉलेज बी ब्लॉक, सीएल जैन डिग्री कॉलेज, एमजी पीजी कॉलेज, दाऊदयाल पीजी कॉलेज, एसआरके इंटर कॉलेज, पीडी जैन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, दाऊदयाल इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय श्रमिक विद्यालय, गोपीनाथ इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, सुगरा बेगम इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed