फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   54 hundred liters of spirit going to Lucknow recovered, two arrested

लखनऊ जा रही 54 सौ लीटर स्प्रिट बरामद, दो गिरफ्तार

Sun, 29 Aug 2021 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
54 hundred liters of spirit going to Lucknow recovered, two arrested
फिरोजाबाद। रविवार रात सिरसागंज व आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए आयशर कैंटर को पकड़ लिया। इसके अंदर रखे ड्रमों में स्प्रिट भरा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी स्प्रिट लेकर लखनऊ जा रहे थे। जिनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिरसागंज थानाध्यक्ष प्रवींद्र कुमार ने बताया कि आबकारी विभाग के अफसरों के साथ शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि आयशर कैंटर आगरा की ओर से आ रहा है जो लखनऊ की ओर जा रहा है। कैंटर में स्प्रिट र्है। जिसका प्रयोग शराब बनाने में भी किया जाता है।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष सिरसागंज प्रवींद कुमार और आबकारी विभाग की टीम अलर्ट हो गई और दिहुली मोड़ के समीप से कैंटर को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने कैंटर में सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। जिनको थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम अवधेश कुमार पुत्र साहब निवासी ढकपुरवा थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात, विनोद शर्मा पुत्र वेद प्रकाश शर्मा निवासी चौक बाजार थाना गोविंद नगर जिला मथुरा बताए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। यह लोग कैंटर में रखे ड्रमों में स्प्रिट लेकर लखनऊ जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान 54 सौ लीटर स्प्रिट बरामद की गई है। जो 30 ड्रमों में भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed