फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   350 kg mustard oil seized, 20 kg mawa destroyed

350 किलो सरसों का तेल सीज, 20 किलो मावा कराया नष्ट

Sat, 12 Mar 2022 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
350 kg mustard oil seized, 20 kg mawa destroyed
रामदास पुरा क्षेत्र में दूध और मावा की दुकान पर कार्रवाई करती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। होली के पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शासन के आदेश पर अभियान चलाया। इस दौरन अलग-अलग स्थानों से खाद्य पदार्थों के आठ नमूने संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। 350 किलो सरसों का तेल सीज किया गया। वहीं 20 किलो मावा को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इसमें फतेहाबाद निवासी छितिज सिंह को गढ़ी तिवारी पर रोका गया। वह बाइक पर थे और उनके पास 90 किलोग्राम मावा था। विक्रेता से मावा का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। ग्राम रामदासपुरा स्थित दीनदयाल के मावा निर्माण इकाई से मावा एवं अपमिश्रक मिल्क पाउडर का नमूना लिया। मावा की गुणवत्ता खराब होने पर टीम ने 20 किलो मावा को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

जय अंबे ट्रेडर्स फतेहाबाद से सरसों के तेल का दो नमूना लिया। यहां सरसों के तेल में संदिग्धता पाए जाने पर 350 किलोग्राम सरसों का तेल सीज कर दिया। आनंद ट्रेडर्स आगरा के वाहन से प्रोटो ब्रांड के वनस्पति घी का नमूना लिया। रसूलपुर थाना के पास स्थित नीरजकांत के दुग्ध संग्रहण केंद्र से दूध का दो नमूना लिया। मशीन से जांच कराने पर दूध की गुणवत्ता मानक के अनुसार नहीं पाई गई। जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed