फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   32 new Anganwadi center buildings, 18 new funeral places will be constructed

Firozabad News: 32 नए आंगनबाड़ी केंद्र भवन, 18 नए अंत्येष्टि स्थलों का होगा निर्माण

Mon, 30 Dec 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 30 Dec 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
32 new Anganwadi center buildings, 18 new funeral places will be constructed
फिरोजाबाद। जिले में 32 आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाने के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में 18 अंत्येष्टि स्थल बनाए जाने की शासन ने हरी झंडी प्रदान कर दी है। नए वर्ष में बनने वाले इन भवनों के लिए भूमि की तलाश प्रारंभ कर दी है। 10.50 करोड़ से अधिक की लागत से यह भवन तैयार किया जाएगा।जिले के ग्रामीण अंचल में किराए के भवनों में चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों को किराए से राहत दिलाने के लिए आंगनबाड़ी भवनों को बनाए जाने का काम किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना विभाग के साथ साथ पंचायतीराज विभाग एवं मनरेगा योजना के संयुक्त रूप से धनराशि खर्च करके इन भवनों को बनाया जा रहा है। नए वर्ष में जिले में 32 नए भवनों को बनाया जाने की हरी झंडी प्रदान की है। इसमें दो लाख रुपये बाल विकास परियोजना विभाग, दो लाख रुपये पंचायती राज विभाग की ओर से खर्च किया जाएगा। जबकि 7.84 लाख रुपये मनरेगा योजना से खर्च होगा। इस प्रकार से करीब 11.84 लाख रुपये एक भवन के निर्माण पर खर्च होगा।
विज्ञापन

करीब चार करोड़ धनराशि खर्च की जाएगी। इसके साथ-साथ ग्राम पंचायतों में गरीब तबके के लोगों के परिजन के अंत्येष्टि के लिए भूमि अथवा श्मशान स्थल नहीं होने के कारण भी अंत्येष्टि करने में काफी कठिनाई होती थी। इस कारण ग्रामीण अंचल में 18 नए अंत्येष्टि स्थल बनाए जाने की भी शासन ने हरी झंडी प्रदान की है। नए अंत्येष्टि स्थलों के लिए पंचायतों की ओर से भूमि की तलाश की जाएगी। जिससे इन भवनों को बनाया जा सके। पंचायतीराज विभाग की ओर से पहले ही कुछ पंचायतों में इन भवनों को बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। 18 नए भवनों की और स्वीकृति आ जाने के साथ इन भवनों को बनाया जा सकेगा। इनके निर्माण पर करीब 6.62 करोड़ रुपये खर्च होगा।
विज्ञापन



-ग्रामीण अंचल में 32 नए आंगनबाड़ी केंद्र भवनों को बनाने के साथ ही 18 अंत्येष्टि स्थलों को बनाया जाने की हरी झंडी प्रदान की गई है। इन दोनों के लिए भूमि की तलाश की जा रही है, जिससे इन भवनों को बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषचंद्र, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed