फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   नाम दर्ज कराने और संशोधन के लिए मतदेय स्थलों पर पहुंचे लोग

नाम दर्ज कराने और संशोधन के लिए मतदेय स्थलों पर पहुंचे लोग

Sat, 23 Feb 2019 11:03 PM IST
anant jain anant anant
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
नाम दर्ज कराने और संशोधन के लिए मतदेय स्थलों पर पहुंचे लोग
voting - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान नगरीय क्षेत्र में जहां मतदान केंद्रों पर बीएलओ मुस्तैद मिले वहीं ग्रामीण इलाकों में कई केंद्रों पर ताले लटके रहे।
विज्ञापन


विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान निर्वाचक नामावाली में दर्ज कराने, संशोधन कराने एवं नाम कटवाने के लिए लोग मतदेय स्थलों पर पहुंचे। अभियान के दौरान सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित लोगों के लिए आयोजित विशेष अभियान के दौरान नगरीय क्षेत्रों में बीएलओ सुबह से ही मुस्तैद दिखाई दिए।
विज्ञापन


डीएवी इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी, एसआरके कॉलेज में बने मतदान केंद्रों पर लोगों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने व संशोधन कराने के इच्छुक लोगों ने जरूरी प्रपत्रों का इस्तेमाल किया। तिलक इंटर कॉलेज स्थित केंद्र पर बीएलओ की लेटलतीफी के कारण मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। नारखी ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय स्थित मतदेय स्थल पर ताले लटके रहे। नारखी धौकल, नारखी ताल्लुका और कछपुरा में बीएलओ दोपहर में नदारद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के चलते बीएलओ को नहीं मिली कुर्सी-मेज
बोर्ड परीक्षाओं का विशेष पुनरीक्षण अभियान पर आंशिक असर पड़ा। बोर्ड परीक्षा के कारण बीएलओ को केंद्र से बाहर बैठकर काम करना पड़ा। इस दौरान कुर्सी-मेज का अभाव भी दिखा।

निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने आए हैं। साढे़ ग्यारह बज चुके हैं बीएलओ अभी आए नहीं।
सौरभ वार्ष्णेय, आर्य नगर

-नाम की स्पेलिंग में खामी सही कराने के लिए पूर्व में भी प्रपत्र भरे लेकिन संशोधन नहीं हो सका। इसलिए दोबारा फिर से आना पड़ा।
दुर्गेश शर्मा, तिलक नगर

-पता परिर्वतन होने के कारण निर्वाचक सूची से हमारा व पति का नाम कट गया। इसलिए दोबारा से फार्म भरा है।
कल्पना जैन, गांधी नगर

- वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनावों के बाद हमारा नाम निर्वाचक नामावली से कट गया। विधानसभा व नगर निगम चुनाव में वोट नहीं डाल पाए। दोबारा से प्रपत्र छह भरा है।
-डॉ. डीपीएस राठौर, प्राचार्य, एसआरके इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed