फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teenage girl bitten by snake; condition critical.

Firozabad News: किशोरी को सांप ने डसा, हालत गंभीर

Sat, 29 Aug 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 29 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl bitten by snake; condition critical.
ट्रामा सेंटर में डिब्बा में बंद कर सांप लेकर पहुंचे परिजन। वीडियो ग्रैव - फोटो : ट्रामा सेंटर में डिब्बा में बंद कर सांप लेकर पहुंचे परिजन। वीडियो ग्रैव
मक्खनपुर। थाना क्षेत्र के गांव अदमपुर में शुक्रवार शाम को सांप के डसने से एक किशोरी की हालत बिगड़ गई। सांप के डसते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर साथ ले आए। ट्रॉमा सेंटर में जब उन्होंने चिकित्सकों को डिब्बे में बंद सांप दिखाया तो वहां मौजूद तीमारदारों में खलबली मच गई। सांप को देखने के लिए तीमारदारों की भीड़ जुट गई। परिजन ने चिकित्सकों को बताया कि वह कमरे में बैठी थी। इसी दौरान राधिका को सांप ने डस लिया था। डसने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह अचेत होकर गिर गई। परिजन बिना समय गंवाए उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। चिकित्सकों ने युवती को भर्ती कर उपचार शुरू किया। उसकी हालत स्थित होने के बाद परिजन उसे घर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed