{"_id":"6a931c792b09305db5034b88","slug":"three-teachers-blacklisted-after-two-answer-sheets-were-found-for-a-single-roll-number-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-183442-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एक रोल नंबर की दो उत्तर पुस्तिकाएं मिलने पर तीन शिक्षकों को काली सूची में किया शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एक रोल नंबर की दो उत्तर पुस्तिकाएं मिलने पर तीन शिक्षकों को काली सूची में किया शामिल
Sat, 29 Aug 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में एक परीक्षार्थी के अनुक्रमांक से जुड़ी दो उत्तर पुस्तिकाएं मिलने के मामले में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कार्रवाई की है। प्रकरण की जांच के बाद केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और संकलनकर्ता को तीन वर्ष के लिए परिषद के सभी पारिश्रमिक कार्यों से वंचित करने की संस्तुति की गई है। समिति के निर्णय को सभापति, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने अनुमोदित कर दिया है।
मामला श्रीमती महादेवी जगत सिंह इंटर कॉलेज, लाछपुर फिरोजाबाद परीक्षा केंद्र से संबंधित है। निस्तारण समिति की एक से 3 जून तक हुई बैठक में जांच आख्या और उपलब्ध अभिलेखों की समीक्षा की गई। इसमें उत्तर पुस्तिका संख्या 2085118 जो दूसरे अनुक्रमांक से संबंधित बताई गई है। सुनवाई के बाद कार्रवाई की गई। क्षेत्रीय सचिव की संस्तुति के आधार पर केंद्र व्यवस्थापक किशन लाल, कक्ष निरीक्षक अवनीश यादव और संकलनकर्ता मुनीश कुमार को तीन साल तक परिषद के पारिश्रमिक कार्यों से वंचित करने की कार्रवाई की गई है। उत्तर पुस्तिका के लिए सामान्य हिंदी विषय के परीक्षक से अंक प्रदान कराने का भी निर्णय लिया गया है। डीआईओएस मुदिता पांडेय ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक सहित तीन शिक्षकों को काली सूची में शामिल किया है। बोर्ड ने ही यह निर्णय लिया है।