फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Athletes displayed their prowess in the race and long jump.

Firozabad News: खिलाड़ियों ने दौड़ और लंबी कूद में दिखाया दम

Sat, 29 Aug 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 29 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Athletes displayed their prowess in the race and long jump.
खेल दिवस पर एथले​क्टिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। स्रोत एसोसि - फोटो : खेल दिवस पर एथले​क्टिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। स्रोत एसोसिएशन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं श्यामवीर दद्दा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद जयंती पर खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। बालक वर्ग में दो किलोमीटर दौड़ और लंबी कूद तथा बालिका वर्ग में एक किलोमीटर दौड़ और लॉन्ग जंप प्रतियोगिता हुई। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

दो किलोमीटर दौड़ के बालक वर्ग में विवेक कुमार ने 5:50 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। योगेश कुमार ने 5:59 मिनट में रजत और अभिषेक ने 6:13 मिनट में कांस्य पदक हासिल किया। लॉन्ग जंप में चमन ने 6.45 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण, आदित्य ने 6.33 मीटर के साथ रजत और विवेक कुमार ने 5.30 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग की एक किलोमीटर दौड़ में भवन प्रथम, रागिनी राजपूत द्वितीय और नंदिनी तृतीय रहीं। लंबी कूद में अदिति ने प्रथम, निशा ने द्वितीय और राजनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम पाल सिंह, सचिव एवं कोच श्यामवीर, प्रतियोगिता प्रबंधक रविंद्र कुमार, चीफ कोच सचिन राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed