फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   29 villages of the district will be announced shortly Odif

जिले के 29 गांव शीघ्र घोषित होंगे ओडीएफ

Mon, 20 Feb 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
29 villages of the district will be announced shortly Odif
शौचालय - फोटो : Amar Ujala
जिले के 29 गांव शीघ्र खुले से शौचमुक्त घोषित किए जाएंगे।  पंचायतीराज विभाग ने प्रधानों की ओर से दिए प्रस्ताव की जांच करानी शुरू कर दी है। जांच के बाद इन गांवों के ओडीएफ घोषित होने के साथ ही जिले में खुले में शौचमुक्त गांवों की संख्या सौ से अधिक हो जाएगी। इसके साथ ही अब नए गांवों का चिह्नांकन कर अभियान को तेज करने की रणनीति तय की गई है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में अभी तक 71 गांव ओडीएफ घोषित किए जा चुके है। इन गांवों की दोबारा से मॉनीटरिंग का काम विभाग की ओर से किया जा रहा है। इस कार्य के लिए गांव में टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। वहीं प्रधानों द्वारा गांव को ओडीएफ घोषित किए जाने का प्रस्ताव तैयार कर डीपीआरओ को सौंपा गया है। गांव को खुले में शौचमुक्त किए जाने का प्रस्ताव आने के साथ विभाग ने जिला स्तरीय टीम से जांच कराना शुरू करा दिया है। इसके लिए जांच टीम द्वारा गांव में जाकर स्थलीय सत्यापन के दौरान प्रैक्टीकल रूप से पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


यह गांव घोषित होंगे ओडीएफ
- कमालपुर खास, चिड़रई खास, बैंदी, मुहम्मदपुर बिहारीपुर, बनवीरपुर कुढ़ी, जारखी, छितरई, मई गदोखर, जलालपुर मरघटी, जाफराबाद, सेनावली, मुहम्मदपुर माड़ई, गढ़ी सिधारी, लखनई, निजामपुर, लखौआ, शेखपुरा, भौंड़ेला, भीकनपुर सदासुख, नगला राधे, सुनावई, नगरिया, आलमपुर, गलामई, पहाड़पुर, नयाबांस, नगला सूरज, बाघई।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 गांव ओडीएफ घोषित करने का प्रस्ताव मिला है। जांच के बाद ओके रिपोर्ट आने पर तत्काल गांवों को ओडीएफ घोषित किया जाएगा। नए गांवों का चिह्नांकन शुरू कर दिया गया है।
यतेंद्र सिंह यादव
डीपीआरओ फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed