फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   25 minutes of rain brought relief to the people from the heat

25 मिनट की बारिश से राहत कम, आफत ज्यादा

Mon, 12 Jul 2021 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
25 minutes of rain brought relief to the people from the heat
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में करीब 25 मिनट की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन बारिश के बाद पूरा शहर ताल तलैया नजर आया। शहर की सड़कों में जलभराव हो गया। आमजन सड़कों पर भरे पानी से होकर गुजरे। तेज बारिश से नगर निगम के नाला सफाई अभियान की कलई भी खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन

जून माह से पड़ रही उमस भरी गर्मी और तेज धूप के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित होने के साथ ही पशु पक्षी भी गर्मी की मार से परेशान थे। रविवार को मौसम सुबह से ही बदल गया। दोपहर करीब दो बजकर 45 मिनट पर काले बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगी।
विज्ञापन

बारिश से गर्मी से निजात तो मिली, लेकिन नगर निगम के नाला सफाई अभियान की पोल खुलकर सामने आ गई। बारिश से गांधी नगर, जलेसर रोड, बोधाश्रम, दम्मालनगर, कोटला रोड, सर्विस रोड, गांधी पार्क, नई बस्ती, हॉस्पीटल रोड, मूला सिंह का चौराहा में जलभराव हो गया। वहीं क्षेत्रीय लोगों के साथ राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग जलभराव के बीच से होकर गुजरे। सबसे अधिक दिक्कत नई आबादी वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों को हुई गई। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं बच्चों ने भी पहली बारिश का खूब मजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed