फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   23 pipeline project work stuck in the district

जिले में 23 पाइपलाइन परियोजना का काम अटका

Sun, 07 Nov 2021 12:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
23 pipeline project work stuck in the district
रफ़रोजाबाद ! घर के बाहर लगी पानी की टोंटी से पानी भरते हुए - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले में रेट्रोफिटिंग पाइप पेयजल योजनाओं का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। जिले में प्रस्तावित 72 पाइप पेयजल योजनाओं में से 23 परियोजनाओं में कहीं ग्रामीण बाधक बने हुए हैं तो कहीं दोबारा से विभाग द्वारा प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। कई गांवों में विद्युत यांत्रिक खामी के चलते तो कही नलकूप की स्थापना नहीं होने के कारण दिक्कत आ रही है। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद में हर घर को नल से जल मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार ने 72 पाइप पेयजल योजनाओं पर काम कराया जा रहा है। हालांकि जिले में परियोजनाओं पर काफी धीमी गति से चल रहा है। विगत दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण विभाग का यह काम अप्रैल माह में प्रभावित रहा। इसके बाद मई माह में कोविड-19 के चलते कामकाज नहीं हो सका।
विज्ञापन

वहीं जिले की झपारा, राहतपुर, मुस्तफाबाद, शाहपुर, जाखई, बाघई और पैढ़त में ग्रामीणों द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने के कारण कामकाज नहीं हो पा रहा है। वहीं फिरोजाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेंगई, किन्नरपुर, बरौली, आनंदीपुर करकौली में विद्युत यांत्रिकी विभाग द्वारा नलकूप का काम पूर्ण नहीं किए जाने के कारण काम प्रभावित है। इसके साथ ही रानीपुरा, भैंसाब्रजपुर एवं कुतुकपुर ग्रामसभा में पेयजल का स्रोत नहीं मिलने के कारण काम शुरू ही नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक ने भी उठाए थे सवाल
फिरोजाबाद। विगत दिनों सांसद डॉ.चंद्रसेन जादौन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आहूत ‘दिशा’ की बैठक में टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर ने सवाल उठाए थे। उन्होंने अधिशाषी अभियंता से अपने विधानसभा क्षेत्र की सूची तक मांगी थी, जिससे स्पष्ट हो सके कि कहां-कहां काम चल रहा है? कई गांवों में काम नहीं होने का भी उन्होंने मामला रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed