फिरोजाबाद। वर्ष 2011 में हुई जनगणना के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भारत के राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्मिकों के हिस्से में 15 रजत और छह कांस्य पदक आए।
भारत सरकार द्वारा वर्ष 2011 की जनगणना में जिले के 21 अधिकारी-कर्मचारियों का योगदान उल्लेखनीय रहा। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सहमति व स्वीकृति के उपरांत उपरोक्त सभी जन गणना कार्मिकों को जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने अपने कार्यालय में आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र बांटे। सोमवार को जिलाधिकारी के हाथों प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक टीकम सिंह, लेखपाल दाताराम, सहायक अध्यापक अमर सिंह, नगर पालिका टूंडला से सेवानिवृत्त रमेश चंद्र को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।