फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   चंद्रसेन जादौन भाजपा के प्रत्याशी, हैरान रह गई पूरी पार्टी

चंद्रसेन जादौन भाजपा के प्रत्याशी, हैरान रह गई पूरी पार्टी

Wed, 03 Apr 2019 11:31 PM IST
anant jain anant anant
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
चंद्रसेन जादौन भाजपा के प्रत्याशी, हैरान रह गई पूरी पार्टी
bjp rally - फोटो : railly
फिरोजाबाद। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार के रूप में डॉ. चंद्रसेन जादौन का नाम घोषित करके सभी को चौंका दिया। टिकट की कतार में लगे कई धुरंधर नेताओं को पीछे छोड़ते हुए सिरसागंज निवासी डॉ. जादौन के नाम की घोषणा हुई। भाजपाई हैरान रह गए। हैरानी इसलिए क्योंकि उम्मीदवारों में जो भी नाम चर्चा में थे, उनमें जादौन का नाम नहीं था। दोपहर 12 बजे तक स्वयं जादौन को नहीं पता था कि पार्टी उन्हें प्रत्याशी बना रही है।
विज्ञापन


डॉ. चंद्रसेन जादौन सिरसागंज के मोहल्ला अध्यापक नगर निवासी हैं। सिरसागंज में हैवतपुर रोड पर हेल्थ केयर के नाम से अपनी क्लीनिक चलाते हैं। वह बीएएमएस हैं। 60 वर्षीय चंद्रसेन जादौन ने वर्ष 1996 में भाजपा की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। जिला संगठन में वह महामंत्री और ब्लाक प्रभारी रह चुके हैं। वर्तमान में वह भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के बृज क्षेत्र संयोजक हैं।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे तक उन्हें नहीं पता था कि पार्टी उन्हें उम्मीदवार बना रही है। 12 बजे के बाद दिल्ली से उनके पास फोन आया और उन्हें कागज तैयार करने के संकेत दिए गए। दोपहर करीब साढे़ तीन बजे उनकी उम्मीदवारी की घोषणा हुई। भाजपा के लोगों को यकीन नहीं हुआ। कुछ देर बाद साफ हो गया कि जादौन को ही टिकट दिया गया है। पार्टी के लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर तमाम कयासों के साथ प्रतिक्रियाएं होने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जयवीर सिंह के नाम से खरीद लिया गया था नामांकन पत्र
जादौन के नाम की घोषणा होने से पहले पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के नाम से नामांकन पत्र खरीद लिया गया था। जयवीर सिंह का नाम शुरू से प्रबल दावेदारों में चल रहा था। जयवीर सिंह भी सिरसागंज के ही निवासी हैं। प्रत्याशी के रूप में जब चंद्रसेन जादौन की घोषणा हुई तो सिरसागंज में भी लोग हैरान रह गए। उधर जादौन नामांकन के लिए कागज तैयार करने में जुट गए। गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। जादौन गुरुवार को नामांकन करेंगे।

शाम को जादौन के आवास पर जुटे कार्यकर्ता
सिरसागंज। बुधवार शाम को चंद्रसेन जादौन के नाम की घोषणा होने पर कार्यकर्ता उनके आवास पर जुटने लगे। फूलमाला से जादौन का स्वागत किया। पटाखे भी चले और मिठाई भी बांटी।


मुझे टिकट की उम्मीद थी : जादौन
सिरसागंज। चंद्रसेन जादौन ने कहा कि वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। 1980 से मैं पार्टी से जुड़ा हूं। मैंने पार्टी से टिकट मांगा था। मुझे उम्मीद थी कि टिकट मुझे मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed