{"_id":"50e4614dae1d229afc700eeedd769286","slug":"18-tasks-ahead-rejecting-the-eight-major-projects-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 कार्यों को हरी झंडी, आठ बड़े प्रोजेक्ट किए खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 कार्यों को हरी झंडी, आठ बड़े प्रोजेक्ट किए खारिज
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 06 May 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर विकास प्राधिकरण ने शहर के विकास के लिए 1846 लाख रुपये की लागत से करीब 26 प्रस्ताव तैयार किए गए थे। इसमें 40 लाख की लागत से शहर में दो सिटी बसें चलाने, हाइवे व फ्लाईओवर के नीचे दो करोड़ रुपये से सुंदरीकरण कराने, पशु चिकित्सालय पर तीन लाख से अस्थायी कैटल शेड बनवाने, कांशीराम आवासीय योजना में डेढ़ करोड़ से विद्युतीकरण, जलेसर रोड पर ककरऊ कोठी से जेल व इंडस्ट्रियल एस्टेट तक 69 लाख रुपये से स्ट्रीट लाइटें लगवाने, 122 लाख से उर्दू नगर की आंतरिक गलियों में इंटरलॉकिंग, सीसी निर्माण कराने, जैन मंदिर से नवनिर्मित प्राधिकरण कार्यालय तक हाईवे पर 139 लाख रुपये से स्ट्रीट लाइट लगवाने के कार्य का प्रस्ताव तैयार किया गया था। बोर्ड की बैठक में आठ बड़े प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में जाने से सुहागनगरी को बड़ा झटका लगा है।
विप्रा के एई एसएन प्रसाद ने बताया कि बोर्ड की बैठक में हरी झंडी मिलने के बाद विकास प्राधिकरण सोलर पार्क, वाटर एटीएम, कार्यालय का डिजिटाइजेशन, जयना रिसोर्ट से लालऊ तक, नगला पचिया, सेंट जोंस स्कूल रोड, गोपाल कोल्ड से एमजीएम स्कूल तक नाली व इंटरलॉकिंग कार्य कराएगा। शिकोहाबाद में स्टेशन रोड पर पार्क निर्माण, शिकोहाबाद जसलई रोड पर पार्क निर्माण विकास प्राधिकरण कार्यालय का अवशेष कार्य पूर्ण कराया जाएगा। इसके अलावा शिकोहाबाद में आबगंगा रोड की मरम्मत, नाली निर्माण, बालाजी मंदिर से एफएस कॉलेज तक मार्ग चौड़ीकरण, दौलतपुर आवासीय योजना में विद्युतीकरण, राजकीय आइटीआई प्रशिक्षण संस्थान मार्ग निर्माण, पांच सार्वजनिक सुलभ शौचालय, राजा का ताल व उसायनी पर ट्रैफिक सिगनल कार्य को मंजूरी मिल गई है, जल्द ही टेंडर कराकर कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।