{"_id":"619a90939214095a0a5a37bf","slug":"16-thousand-people-from-other-states-are-taking-ration-in-the-district-firozabad-news-agr515423518","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे प्रदेशों के 16 हजार लोग जिले में ले रहे राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे प्रदेशों के 16 हजार लोग जिले में ले रहे राशन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के राशन कार्डों में 16 हजार फर्जी यूनिट (डुप्लीकेट) शामिल हैं। इन यूनिटों को लखनऊ में पूर्ति विभाग सॉफ्टवेयर ने पकड़ लिया। इनमें से अधिकांश यूनिट उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र और हिमांचल प्रदेश की हैं। विभाग ने जिले में फर्जी यूनिटों की सूची भेज दी है। सूची मिलने के बाद पूर्ति विभाग ने सत्यापन कर यूनिटों को कार्डों से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आशंका है कि ये लोग पहले जिले में रहते होंगे। इसके बाद आधार कार्ड में पता बदलवा लेने के कारण इस तरह के यूनिट सामने आए हैं।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों के लिए पोर्टबिलिटी सिस्टम लागू किया गया है। ऐसे में किसी जिले का मूल निवासी यदि देश के किसी अन्य हिस्से में रहने चला जाता है और आधार कार्ड में अपना पता परिवर्तित कराता है तो ऐसे यूनिट को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का सॉफ्टवेयर पकड़ लेता है। विगत दिनों लखनऊ में फिरोजाबाद जिले में करीब 16 हजार यूनिट दूसरे राज्यों (उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र) आदि के है।
डुप्लीकेसी पकड़ में आने के बाद विभाग ने जिले को सूचना भेज दी। अब इस सूची के आधार पर शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के राशन दुकानदारों का चिह्नांकन करडुप्लीकेट यूनिटों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें फिरोजाबाद शहर में करीब साढ़े चार हजार यूनिट हटाने का काम अंतिम दौर में है। इसके अलावा फिरोजाबाद ग्रामीण, शिकोहाबाद क्षेत्र में मिली यूनिटों की सूची तैयार कर नाम काटने की कार्रवाई विभाग द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
- जिले के राशन कार्डों में 16 हजार यूनिट दूसरे राज्यों की शामिल थे। लखनऊ से सॉफ्टवेयर ने इन्हें पकड़ा और सूची जिले को भेजी है। ऐसे यूनिटों को कार्डों से हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। कार्डों में कोई डुप्लीकेसी करेगा तो तत्काल पता चल जाएगा।
सतीश कुमार क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी फिरोजाबाद