फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   शिकोहाबाद में यादव,दलित क्षेत्रों में दौडी साइकिल, निषाद बहुल इलाके में खिला फूल

शिकोहाबाद में यादव,दलित क्षेत्रों में दौडी साइकिल, निषाद बहुल इलाके में खिला फूल

Fri, 24 May 2019 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद में यादव,दलित क्षेत्रों में दौडी साइकिल, निषाद बहुल इलाके में खिला फूल
सपा - फोटो : amar ujala
दिनेश वशिष्ठ
विज्ञापन

शिकोहाबाद । जिले की यादव और निषाद बहुल कही जाने वाली शिकोहाबाद विधानसभा में सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को 11577 मतों से लीड मिली। यादव एवं दलित क्षेत्र में साइकिल की रफ्तार तेज दिखाई दी। जबकि यमुना के ही तलहटी वाले इलाके निषाद पट्टी में फूल खिलता दिखाई दे रहा है। हालांकि प्रसपा पूरी विधानसभा में साइकिल से ज्यादा वोट नहीं ले सकी।

शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का मिजाज कुछ हटकर है। निषाद बहुल पट्टी में फूल का दबदबा कायम रहा। शंकरपुर, अल्हादीपुरा, रामदास का पुरा एवं उस्मानपुर में सीधे भाजपा प्रत्याशी को सर्वाधिक वोट मिले। नगला शेख, नगला चुरा, गढ़ी तिवारी में भाजपा का कमल खिलता दिखाई दिया। दलित बहुल गांव बांसठ, दुगेशनगर में सपा की साइकिल की रफ्तार तेज होती दिखाई दी। बासठ में सपा प्रत्याशी को 934, भाजपा को 306 मत ही मिले हैं। सोफीपुर, खेड़ा गनेशपुर, बजीरपुर जेहलपुर, आलमपुर कनैटा रसीदपुर कनैटा, नगला श्रोती व दौंकेली में भाजपा प्रत्याशी से सपा प्रत्याशी काफी पीछे रहे।
विज्ञापन


आकलपुर दामोदरपुर के बूथ 77 पर 302 सपा और 379 भाजपा प्रत्याशी को वोट मिले। नगला मुल्ला के दो बूथों पर सपा प्रत्याशी अक्षय को 921 एवं भाजपा को यहां 16 वोट मिले। शिवपाल यादव 180 वोट पाने में सफल रहे। सरगवां के बूथ नं. 121 पर सपा को 105, भाजपा को 463 मत मिले। दलित बाहुल्य गांव इटौरा के दो बूथों पर सपा को 446 व भाजपा को 417 मत मिले। गिधौरा में 299 में सपा एवं 14 वोट ही भाजपा को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव बाहुल्य गांव सेंगई में सपा को 400 एवं भाजपा को 152 मत मिले। दतावली के तीन बूथ पर सपा को 1126 एवं भाजपा को 143 व प्रसपा को 101 वोट मिले। दलित बाहुल्य बस्ती सैलई के बूथ संख्या 169 से 176 तक में साइकिल की रफ्तार काफी तेज दिखी यहां 4271 मत सपा व भाजपा को 370 मत मिल सके। जेबड़ा के तीन बूथों पर सपा को 1693 व भाजपा को 114 एवं प्रसपा 219 मत मिले। अब्बासपुर के दो बूथों पर सपा को 701 एवं प्रसपा को 434 मत मिले हैं।

शिकोहाबाद विधानसभा में प्रत्याशीवार मिले मत
  • अक्षय यादव सपा 101350
  • डा.चंद्रसेन जादौन भाजपा 89773
  • शिवपाल यादव प्रसपा 5166
  • उपेंद्र सिंह राजपूत भाकिपपा 1916
  • चौधरी बशीर निर्दलीय 469
  • राजवीर सिंह निर्दलीय 526
  • इनमें से कोई नहीं (नोटा) 1368
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed