फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सुहाग नगरी में भी तंग गलियों में चल रहे स्कूल और कोचिंग सेंटर

सुहाग नगरी में भी तंग गलियों में चल रहे स्कूल और कोचिंग सेंटर

Fri, 24 May 2019 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
सुहाग नगरी में भी तंग गलियों में चल रहे स्कूल और कोचिंग सेंटर
फिरोजाबाद। सूरत के एक कॉम्पलेक्स में संचालित कोचिंग सेंटर में आग लगने की बड़ी घटना स्थानीय प्रशासन के लिए एक बड़ा सबब है। सुहागनगरी में भी तंग गलियों में कई कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। छोटे-छोटे कमरों में क्लास चल रही हैं। अधिकांश शिक्षण संस्थाओं का भी यही हाल है। तंग गलियों में यहां फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकती ऐसे स्थानों पर स्कूल चल रहे हैं।
विज्ञापन


गुजरात के सूरत में संचालित कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुए हादसे में 15 छात्रों की मौत की घटना से हर कोई हैरान रह गया। इस घटना के बाद सुहागनगरी में संकरी गलियों में संचालित हो रहे स्कूल और कोचिंग सेंटरों पर सवाल उठना लाजमी हो गया है।
विज्ञापन


कोचिंग सेंटर संकरी गलियों में चलने के बावजूद ही यहां पर आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। यही कारण है कि यहां यदि हादसा हुआ तो उससे निपटना तो काफी मुश्किल होगा। एसएन रोड, गांधी पार्क चौराहा, जलेसर रोड, सुहाग नगर, महावीर नगर, तिलक नगर, गली बौहरान, उर्वशी रोड आदि कई स्थानों पर स्कूल और कोचिंग सेंटरों पर सैकड़ों की संख्या में छात्र एवं छात्राएं आते हैं। इन सेंटरों पर आग को बुझाने के इंतजाम हैं या नहीं इसकी परख भी सूरत हादसे के बाद जरूरी है। दरअसल फायर विभाग के अधिकारी भी जांच के नाम पर सिर्फ खानापूरी ही करते है। कोई घटना हो जाए तो नोटिस जारी करके अपने बचाव करने का रास्ता खोज लेते हैं। इसी के साथ शहर में कई अपार्टमेंट कई मंजिला बने हुए हैं यहां पर भी हादसा होने पर बचाव करना आसान नहीं होगा। वहीं कई अस्पताल की बिल्डिंगों का इसी तरह का हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में संकरी गलियों में जो भी स्कूल और कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं शनिवार को वहां जांच पड़ताल की जाएगी। खामियों के मिलने पर संबंधित को सील किए जाने की कार्रवाई करेंगे। विभाग को शिक्षण संस्थानों की अनुमति दिए जाने के दौरान उस स्थान का निरीक्षण करना चाहिए कि वहां छात्रों के आने जाने का रास्ता ठीक ढंग से है कि नहीं यह देख लें।

जशवीर सिंह, चीफ फायर ऑफीसर फिरोजाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed