फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   15 named in case of breaking into house and assault

Firozabad News: घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में 15 नामजद

Thu, 03 Oct 2024 03:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 03 Oct 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
15 named in case of breaking into house and assault
टूंडला। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में आठ दिन बाद सात नामजदों सहित 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के बाद हमलावर मौके पर बाइक छोड़कर भागे थे।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव उलाऊ खेड़ा निवासी ओमकार सिंह 26 सितंबर की रात्रि 11 बजे घर पर सो रहे थे। इसी बीच उनकी पुत्रवधू कल्पना ने अपने परिजनों मायका पक्ष को बुला लिया था। कार व बाइकों से उनके घर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर उनकी पत्नी मीना देवी, पुत्र अखिलेश व शिवराज के साथ मारपीट करने लगे थे। शोर सुनकर गांव वाले आ गए थे। तब आरोपी मौके से भाग गए थे। इस दौरान उनकी पुत्रवधू भी उनके साथ चली गई। आरोपी मौके पर दो बाइक भी छोड़ गए थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने हेमेश, हेमेंद्र, राजकुमार निवासी गांव जामपुर थाना बरहन, आगरा, पंकज यादव निवासी बरौली अहीर, आगरा, सनोज व मनोज निवासीगण गांव दौलतपुर, थाना नारखी, पंकज यादव निवासी दन्नाहार, मैनपुरी व सात आठ अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनुज राणा का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर मिली बाइकों को चौकी पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed