{"_id":"5cdda5babdec22077654e76d","slug":"131558029754-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से मकान में आग, नकदी और घरेलू सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट से मकान में आग, नकदी और घरेलू सामान जला
विज्ञापन
aag
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आवास विकास कालोनी सेक्टर चार में देर रात्रि शार्टसर्किट से लगी आग से लाखों रुपये का सामान और नकदी जल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया।
थाना दक्षिण के सुहागनगर आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार निवासी रामप्रकाश उर्फ बबलू चक कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है। बुधवार की शाम पत्नी अनीता, बेटी प्रियंका, पिंकी, रिंकी तथा बेटा देशदीपक, देशराज व सनी के साथ खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए चले गए थे।
रात 1.30 बजे जागे तो देखा मकान के अंदर से धुंआ छत की ओर आ रहा था। रामप्रकाश चक ने सभी लोगों को जगाया और पड़ोसी की छत से नीचे आया तो देखा मकान के अंदर से आग की लपटें निकल रहीं थी। शोर मचाते हुए उसने आग बुझाने के लिए गुहार लगाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 75 हजार रुपये की नकदी, साढ़े तीन लाख रुपये के कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया। उसका कहना था बेटी शादी के लिए है। आग के कारण उसका मकान चटक गया। आखिर उसमें तो रह नहीं सकता है। क्योंकि हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
सिलिंडर में लगी आग, घरेलू सामान जला
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के हिमायूंपुर में रसोई गैस सिलिंडर में लीकेज होने के कारण आग लग गई। इसके कारण घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
हिमायूंपुर स्वामीचरन प्रधान वाली गली निवासी पप्पू चक की पत्नी ने गुरुवार को सुबह चाय के बनाने के लिए जैसे ही रसोई गैस के सिलिंडर को खोला व चूल्हे को जलाया तो पूरे कमरे में आग फैल गई। वह देखकर दंग रह गई। उसने बच्चों को बाहर निकालने के साथ आग बुझाने के लिए शोरगुल मचाना शुरू कर दिया।
शोर को सुनकर पड़ोसी दुर्गेश राठौर के साथ अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने जलते रसोई गैस सिलिंडर को बाहर निकालने के साथ पानी में डाला। तब आग बुझ सकी। आग लगने से उसके घर में रखा सामान जल गया। इसमें खाट, घी, तेल व कपड़े, नकदी सहित अन्य सामान है। पीड़िता प्रीती का कहना है कि बुधवार शाम को हॉकर गैस देकर गया था। शिकायत कंपनी से करेगी।