फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   1.18 lakh fraud in the name of refund of online purchase

Firozabad News: ऑनलाइन खरीद के रिफंड के नाम पर 1.18 लाख की ठगी

Mon, 09 Mar 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 09 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
1.18 lakh fraud in the name of refund of online purchase
फिरोजाबाद। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ग्राहक सेवा नंबर खोजते समय सावधानी न बरतना एक युवक को भारी पड़ गया। मीसो एप से 399 रुपये की खरीदारी करने के बाद सामान वापस करने के लिए युवक ने गूगल पर हेल्पलाइन नंबर तलाशा। ठगों ने रिफंड दिलाने का झांसा देकर उसके खाते से 1.18 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

शिकायत के बाद साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित के 87,120 रुपये वापस करा दिए गए हैं, जबकि शेष रकम की वापसी की प्रक्रिया जारी है। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव भहोरी डाडा निवासी अनुज कुमार ने मीसो एप से 399 रुपये का सामान खरीदा था। सामान वापस करने के लिए उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकाला। उस नंबर पर संपर्क करने पर ठगों ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताते हुए रिफंड कराने का झांसा दिया और अलग-अलग बहानों से उनके खाते से 1,18,165 रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामला साइबर सेल के संज्ञान में आया और टीम ने तत्काल संबंधित संस्थानों से पत्राचार कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 87,120 रुपये वापस करा दिए। पुलिस के अनुसार शेष राशि की रिकवरी के लिए प्रक्रिया जारी है। पीड़ित अनुज कुमार ने साइबर सेल टीम और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



साइबर ठगों ने पुलिसकर्मी के खाते से उड़ाए 4.82 लाख रुपये

- 9 बार में पार की रकम, साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। जिला पुलिस में रेडियो सेक्शन में तैनात एक पुलिसकर्मी के साथ करीब पौने पांच लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

पीड़ित पुलिसकर्मी धोध्याराम मीना निवासी अलवर, राजस्थान, वर्तमान में जिले में रेडियो सेक्शन में कार्यरत हैं। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते में सेंधमारी की। ठगों ने एक के बाद एक कुल 9 बार में उनके खाते से 4,82,772 की धनराशि पार कर दी। बड़ी रकम कटने का मैसेज मिलने पर तुरंत इसकी सूचना साइबर क्राइम पुलिस थाना को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच निरीक्षक मुकेश कुमार शर्मा को सौंपी है। पुलिस टीम अब ट्रांजेक्शन डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed