फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   113 patients admitted in hundred bed hospital, also reduced number in OPD

सौ शैय्या अस्पताल में 113 मरीज भर्ती, ओपीडी में भी कम हुई संख्या

Thu, 14 Oct 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
113 patients admitted in hundred bed hospital, also reduced number in OPD
फिरोजाबाद। सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती मरीजों और ओपीडी की संख्या में कम होने लगी है। सौ शैय्या अस्पताल में 113 मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में लगाए गए अतिरिक्त स्टाफ को भी अन्य जगह ड्यूटी पर लगा दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग कोविड की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को फिर से व्यवस्थित करने में जुट गया है।
विज्ञापन

24 घंटे में कुल 28 मरीज भर्ती किए गए, जबकि 16 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। त्योहार के कारण ओपीडी में भी गिरावट आई है। अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ भी राहत महसूस कर रहा है। चिकित्सकों की मानें तो मौसम परिवर्तन के साथ-साथ अब मरीजों की संख्या में भी कमी आएगी। देहात क्षेत्रों में नए इलाकों में डेंगू का असर बरकरार है। डेंगू घर-घर मरीजों को अपनी चपेट में ले रहा है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि सौ शैय्या अस्पताल में 113 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

अवैध रूप से संचालित अस्पताल सील
फिरोजाबाद। अवैध रूप से संचालित अस्पताल को एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने सील कर दिया है। मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्रवाई को देखकर आसपास इलाके के अन्य क्लीनिक भी बंद हो गए। शिकायत मिली थी कि एमएल सिद्धार्थ अस्पताल बंबा रोड पर अवैध रूप से संचालित हो रहा है। अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं था। पूर्व में भी पंजीकरण निरस्त हो चुका था। तीन मरीज भर्ती पाए गए। इसमें दो मरीज घर चले गए। जबकि एक मरीज को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed