{"_id":"5cb37855bdec2213f01bf7b2","slug":"101555265621-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर का जन्मोत्सव
विज्ञापन
ambedkar jyanti
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/ टूंडला। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती रविवार को शहर में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
आंबेडकर पार्क रसूलपुर में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन केपी सिंह ने किया। जयंती अध्यक्ष वीरी सिंह प्रधान, जीपी गौतम, भुवनेश चंद्र, लवनेश धर्मन, जिमीपाल, महावीर सिंह, प्रताप सिंह, रामवीर सिंह, दीवान सिंह आदि उपस्थित रहे।
बुद्ध भीम उपसक संघ ने फुलाइची पर जयंती कार्यक्रम किया। शुभारंभ अध्यक्ष रामजीलाल प्रशांत ने दीप पर पुष्पअर्पित कर किया। संचालन महासचिव मंझारी लाल गौतम ने किया। इस दौरान सरनाम सिंह, उदयवीर सिंह, लाखन सिंह, रामचरन बौद्धाचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जनकल्याण विकास समिति के प्रदेश महासचिव कृष्णमोहन चक्रवर्ती ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया। भेदभाव को मिटाने का अभियान चलाया। जयंती में गौरव यादव, तरुण सिंह, पवन चक्रवती, अवनीश कुमार, प्रदीप राठौर, पवन झा, सुनील वर्मा आदि उपस्थित रहे।
डा. भीमराव आंबेडकर युवा शिक्षा समिति ने विचार गोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। समिति अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि युवाओं को सोशल मीडिया से बचना चाहिए। उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप, आनंद कुमार, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, सुरेंद्र प्रताप, इंद्रभान, सुनील गौतम आदि मौजूद रहे।
टूंडला में अखिल भारतीय धनगर महासभा ने नगला राधेलाल स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रांतीय महासचिव भंवर सिंह धनगर ने कहा कि बाबा साहब ने जीवन भर दलितों, पिछड़ों के लिए संघर्ष किया। इस दौरान राजपाल सिंह धनगर, विक्रम धनगर, वीरेन्द्र धनगर, डा. पुष्पा धनगर, डा. अजय मौजूद रहे।
कच्चा टूंडला स्थित आंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर अंबेडकर अनुयायियों ने माल्यार्पण किया। इस दौरान अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, दाताराम बौद्घ, राजाराम, मुकेश कुमार, धर्मवीर सिंह, रघुवीर सिंह, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
नगला राधेलाल से निकाली प्रभातफेरी
टूंडला। नगला राधेलाल अंबेडकर पार्क से प्रभातफेरी निकाली गई। बुद्घ वंदना के साथ शुरू हुई प्रभातफेरी सुभाष चौराहा से सब्जी मंडी, जीजीआईसी, भर्रा, कोतवाली, दीक्षित काम्पलेक्स, बल्देवरोड से होते हुए दीपा का चौराहा से न्यू रेलवे कालोनी रोड से अंडरब्रिज होते हुए नगला रामकिशन स्थित आंबेडकर पार्क पर पहुंचकर समाप्त हुई। अनुयायियों का मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
नगला झम्मन में एक गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें सपा के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान सोबरन सिंह, रविन्द्र कर्दम, लाखन सिंह वर्मा, सूर्यकांत, सपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम, बसपा नगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद मौजूद रहे।