{"_id":"586bedf94f1c1b02521599c7","slug":"zombies-in-tanker-driver-fled-at-the-toll-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर टैंकर में लाश छोड़कर भागा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर टैंकर में लाश छोड़कर भागा चालक
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
बड़ौरी टोल प्लाजा में इसी टैंकर से बरामद हुई लाश
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे के बड़ौरी टोल प्लाजा पर मंगलवार रात टैंकर में हत्यायुक्त लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। लाश के साथ एक युवक भी मरणासन्न हालत में मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है। घटना की खबर देने के बाद टैंकर को छोड़कर भागने वाले चालक की तलाश की जा रही है।
इलाहाबाद की ओर से टोल प्लाजा पर गुजरात के नंबर प्लेट वाला एक टैंकर रात को पहुंचा। टैंकर से चालक उतरा और क्रेन सर्विस के पास पहुंचा। उसने टैंकर बिगड़ जाने के बारे में जानकारी दी। क्रेन सर्विस का चालक मौके पर पहुंचा तो चालक गायब हो गया। कुछ देर तक इंतजार करता रहा। इसके बाद टोल कर्मियों को खबर दी। टोल प्लाजा कर्मी टैंकर पर चढ़े तो अंदर करीब 45 साल से युवक की लाश पड़ी थी। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और खून फैला था। खलासी सीट के नीचे दूसरा मरणासन्न हालत में करीब 30 वर्षीय युवक लहूलुहान पड़ा था। उसकी सांसे चलती देखकर पुलिस को सूचना दी गई। एनएचआई एंबुलेंस कर्मी बाबू हसन ने साथियों संग मरणासन्न युवक को बाहर निकाला। इसके बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने 30 वर्षीय की हालत भी नाजुक बताई है। युवक सिक्योरिटी कंपनी जैसी ड्रेस पहने हुए है।
स्वेटर पर पैरामाउंट का लेबल लगा है। फौजी रंग का पैंट और आसमानी शर्ट पहने था। वहीं मृतक खाकी रंग की पैंट, हाफ स्वेटर और सफेद शर्ट पहने था। टैंकर छोड़कर भागे चालक की छानबीन में पुलिस जुटी है। भागने की वजह पुलिस को समझ नहीं आ रही है। अगर उसने ही वारदात को अंजाम दिया होता तो लोगों को टैंकर के बारे में बताकर क्यूं भागता। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि हाइवे पर लूटपाट के इरादे से बदमाश टैंकर में घुसे होगे। विरोध करने पर एक की हत्या कर दी और दूसरे को मरणासन्न कर भाग निकले। भागने वाला चालक भी इन्हीं के साथ रहा होगा लेकिन वारदात के वक्त टैंकर में न रहा होगा और फंसने के डर से भाग निकला। सीओ आरके वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या लग रही है। दूसरे युवक के होश में आने या पहचान होने पर स्थिति साफ होगी।