फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth's body found in Rind River; companions had told family he would not return.

Fatehpur News: रिंद नदी में युवक का शव मिला, परिजन से साथी बोले थे अब नहीं लौटेगा

Sat, 04 Jul 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth's body found in Rind River; companions had told family he would not return.
फाइल फोटो-06-रामराज निषाद। स्रोत: परिजन - फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन पर जम्मू कश्मीर अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण कराते श्रद्धालु संवाद
बकेवर। साथियों के साथ नदी किनारे गए युवक का शव शनिवार सुबह रिंद नदी में उतराता मिला। पुलिस और ग्रामीणों ने शव बाहर निकलवाया। पत्नी ने गांव के दो युवकों पर शराब पिलाकर नशे की हालत में पति की हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। बताया कि दोनों साथियों ने उनसे कहा था कि रामराज अब कभी नहीं लौटेगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जरिहाना मजरे मथुरापुर निवासी रामराज निषाद (35) गुजरात के सूरत में धागा फैक्टरी में काम करता था। पत्नी रजनी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह सूरत जाने के लिए घर से 1500 रुपये किराये लेकर निकले थे। उनके दो साथी घाटमपुर से ट्रेन में सवार होकर चले गए। किसी कारणवश रामराज रात करीब 10 बजे घर लौट आए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गांव के दो युवक उन्हें रिंद नदी किनारे चलने की बात कहकर अपने साथ ले गए। शाम को दोनों युवक घर लौट आए। परिजन ने रामराज के बारे में पूछा तो एक ने कहा कि वह गुजरात चला गया है जबकि दूसरे ने कहा कि अब कभी वापस नहीं आएगा। यह सुनकर परिजन घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी रजनी और ग्रामीणों ने रात में रिंद नदी किनारे व आसपास के जंगल में तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह रामराज का शव नदी में उतराता मिला। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजन ने हत्या की आशंका जताई।

पत्नी का आरोप है कि दोनों युवक पहले रामराज को सकूराबाद ले गए। यहां दोपहर तक शराब पिलाकर नशे में कर दिया। इसके बाद रिंद नदी किनारे ले जाकर फिर शराब पिलाई, मारपीट की और नदी में डुबोकर हत्या कर दी। रामराज करीब 15 दिन पहले ही गांव आया था। प्रभारी थानाध्यक्ष कप्तान सिंह ने बताया कि परिजन के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-06-रामराज निषाद। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-06-रामराज निषाद। स्रोत: परिजन- फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन पर जम्मू कश्मीर अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण कराते श्रद्धालु संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed