{"_id":"66cf9c9e3b429a0aac0fa204","slug":"youth-dies-jam-is-created-by-keeping-dead-body-on-the-road-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-120285-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: युवक की मौत, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: युवक की मौत, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
Thu, 29 Aug 2024 03:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
धाता (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव के दुर्गा (40) की खुदकुशी के बाद परिजन व ग्रामीणों ने बुधवार को शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
परिजनों ने दुर्गा को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मुकदमा दर्ज होने के करीब चार घंटे बाद यातायात बहाल हुआ। करीब चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
दुर्गा की पत्नी करीब आठ दिन से लापता थी। भाई मेड़ा ने बताया कि दुर्गा सोमवार की शाम गांव के फूलचंद्र के घर पत्नी के बारे में पूछताछ के लिए पहुंचा था। फूलचंद्र और उसके बेटे शिवमिलन, शिवम उर्फ छोटू ने भाई को पीटा था।
पिटाई से आहत होकर दुर्गा ने मंगलवार को पेड़ पर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बुधवार सुबह करीब आठ बजे परिजनों व ग्रामीणों ने धाता-महेवा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
पति की मौत की खबर पर पत्नी भी पहुंची। पुलिस के आने पर मुकदमे की मांग की गई। कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मुकदमे दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। मुकदमा दर्ज होने के बाद करीब 12 बजे यातायात बहाल हो सका।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया है। दुर्गा का एक बेटा व दो नाबालिग बेटियां हैं।