फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young woman's obscene photos and videos circulated after she refused to chat on Snapchat.

Fatehpur News: स्नैपचैट पर बातें न करने पर युवती के अश्लील फोटो-वीडियो किए वायरल

Thu, 15 Oct 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Young woman's obscene photos and videos circulated after she refused to chat on Snapchat.
फतेहपुर। स्नैपचैट पर दोस्ती के बाद एक युवक पर युवती के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप लगा है। युवती के बातचीत बंद करने पर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करने के साथ गोली मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर मलवां पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 19 वर्षीय बेटी मोबाइल पर स्नैपचैट चलाती थी। इसी दौरान उसकी राहुल नाम के युवक से बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर बेटी की निजी तस्वीरें और वीडियो हासिल कर लिए।
विज्ञापन

बाद में युवक की नीयत पर संदेह होने पर युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी। इससे नाराज होकर आरोपी ने उसे गोली मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद उसने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबरों पर भी वीडियो और संदेश भेजे जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed