फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Female students were informed about women's safety and helplines.

Fatehpur News: छात्राओं को महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Thu, 15 Oct 2026 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Female students were informed about women's safety and helplines.
फोटो-23- सरकंडी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान मौजूद सीओ, ​शि​क्षिकाएं एवं छ - फोटो : Archive
बिंदकी। जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। सीओ प्रयांक जैन ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ ने मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित व आत्मनिर्भर बनाना बताया। उन्होंने शिक्षित व स्वावलंबी महिलाओं को सशक्त राष्ट्र की नींव कहा। आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112 पर कॉल करें। उत्पीड़न की शिकायत 1090 वूमेन पावर लाइन और 181 महिला हेल्पलाइन पर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

थानों में महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ, एंटी रोमियो स्क्वाॅड जैसी व्यवस्थाएं भी हैं। छात्राओं से बिना भय के पुलिस तक शिकायत पहुंचाने को कहा गया। स्वावलंबन के लिए स्वयं सहायता समूह, बीसी सखी, ड्रोन दीदी और कौशल विकास योजनाओं का जिक्र हुआ। कार्यक्रम में कोतवाल शैलेश सिंह, एसआई ज्योति अहिरवार, प्रधानाचार्य नीता उपाध्याय सहित शिक्षक मौजूद रहे।

फोटो-23- सरकंडी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान मौजूद सीओ, शिक्षिकाएं एवं छ

फोटो-23- सरकंडी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान मौजूद सीओ, शिक्षिकाएं एवं छ- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed