{"_id":"6acfe05bdd4c78ad9d09709b","slug":"bindki-dominates-district-athletics-overall-champion-with-344-points-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-164500-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जनपदीय एथलेटिक्स में बिंदकी का दबदबा, 344 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जनपदीय एथलेटिक्स में बिंदकी का दबदबा, 344 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
फोटो-38- स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में मेडल के साथ मौजूद चैंपियन। स्रोत
फतेहपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बिंदकी तहसील के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं के बाद बिंदकी को 344, खागा को 239 और फतेहपुर को 184 अंक मिले। इस तरह खागा दूसरे और फतेहपुर तीसरे स्थान पर रहा।
बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार और सह जिला विद्यालय निरीक्षक अविनाश ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बालिका सीनियर वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में इंटर कॉलेज बकेवर की स्नेहा जान प्रथम और फतेहपुर की रीता द्वितीय रहीं।
हैमर थ्रो में पंडित दयाशंकर इंटर कॉलेज भैंसोली की राधा ने पहला, शहीद माल्टा इंटर कॉलेज जहानाबाद की अल शिफा ने दूसरा और अशोक इंटर कॉलेज शाखा की काजल देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में इंटर कॉलेज जयरामपुर की प्रीति प्रथम, श्रीराम गोपाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज विजयीपुर की आंचल सिंह द्वितीय और गांधी इंटर कॉलेज जहानाबाद की तहसीन तृतीय रहीं।
विज्ञापन
डिस्कस थ्रो में बहुआ इंटर कॉलेज की लक्ष्मी प्रथम, सुकदेव इंटर कॉलेज की लक्ष्मी देवी द्वितीय और विजयीपुर की राखी सिंह तृतीय रहीं। 3000 मीटर दौड़ में चौधरी शिव सहाय इंटर कॉलेज जयरामपुर की रीना देवी ने पहला, जनता इंटर कॉलेज गाजीपुर की पूजा ने दूसरा और बेबी जैनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
व्यक्तिगत चैंपियनशिप में भी बिंदकी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सब जूनियर बालक वर्ग में लक्ष्य ने 600 और 400 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में वर्षा ने 600 मीटर दौड़, लंबी कूद और 80 मीटर बाधा दौड़ में पहला स्थान पाया। जूनियर बालक वर्ग में अर्पित ने 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में जीत दर्ज की।
जूनियर बालिका वर्ग में नैंसी ने लंबी कूद, त्रिकूद और 110 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंतिम स्पर्धा चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ को डीआईओएस और एडीआईओएस ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील सिंह, क्रीड़ा सचिव भोला सिंह सहित व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।