{"_id":"6acfe0b89b92298fad0c356f","slug":"ncc-cadets-managed-traffic-and-raised-awareness-among-drivers-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-164518-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एनसीसी कैडेटों ने संभाली यातायात व्यवस्था, चालकों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एनसीसी कैडेटों ने संभाली यातायात व्यवस्था, चालकों को किया जागरूक
विज्ञापन
फोटो-35- चौडगरा चौराहे पर एनसीसी कैडेटों को जानकारी देते चौकी प्रभारी।संवाद
चौडगरा। सर्वोदय इंटर कॉलेज के एनसीसी बी सर्टिफिकेट कैडेटों ने बुधवार को चौडगरा चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस का सहयोग किया। चौकी प्रभारी मंगेश मिश्रा के मार्गदर्शन में कैडेटों ने वाहन चालकों और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही चौराहे पर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई।
अभियान के दौरान कैडेटों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और कार सवारों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने और शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने की अपील की। कैडेटों ने पुलिसकर्मियों के साथ वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करने में भी मदद की।
इस पहल से विद्यार्थियों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिला। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। चौकी प्रभारी मंगेश मिश्रा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एनसीसी कैडेटों को यातायात संचालन की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। भविष्य में पुलिस बल की कमी या आपात स्थिति में प्रशिक्षित कैडेटों की मदद से यातायात व्यवस्था संभाली जा सकती है।