{"_id":"652ae745907f95547800df81","slug":"young-man-marries-second-time-case-registered-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-5268-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: युवक ने की दूसरी शादी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: युवक ने की दूसरी शादी, मुकदमा दर्ज
Sun, 15 Oct 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव जनता निवासी माधुरी देवी पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका विवाह 26 अप्रैल 2021 को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गड़रियापुरवा के मजरे मूशेपुर निवासी अनिल कुमार से हुआ था। शादी के बाद से ससुराली उनपर दो लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। इस दौरान दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित किया। 15 जून को पति अनिल ने मारपीट की और इसके बाद मायके छोड़ गया। बताया कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। अब वह उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन