फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Power supply to 200 villages disrupted due to breakdown; restored after 12 hours.

Fatehpur News: ब्रेकडाउन से 200 गांवों की बिजली गुल, 12 घंटे बाद बहाल

Thu, 17 Sep 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 200 villages disrupted due to breakdown; restored after 12 hours.
बहुआ। 33 केवीए लाइन में मंगलवार शाम ब्रेकडाउन होने से बहुआ और दतौली उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे दोनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब 200 गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। बिजली न होने से सबमर्सिबल पंप, पंखे, कूलर, टीवी समेत अन्य बिजली उपकरण बंद रहे। कई लोगों को घरेलू कामकाज के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

बहुआ और दतौली उपकेंद्रों को दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से बिजली मिलती है। ग्रामीणों का कहना है कि दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से कई दिनों से अघोषित रोस्टिंग के कारण दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। मंगलवार शाम करीब छह बजे दरवेशाबाद गांव के पास 33 केवीए लाइन का जंफर उड़ने से ब्रेकडाउन हो गया। इससे बहुआ और दतौली उपकेंद्रों की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से बहुआ और ललौली कस्बे के अलावा मुत्तौर, जमेनी, कोर्राकनक, महना, उरौली, दसौली, अढावल, दतौली, सिधाव, गंगईपार, सुजानपुर, मेवली, बरौहा, रसूलपुर, हरियापुर, थवई, महाखेड़ा, कीर्तिखेड़ा, बरवट और अकिलाबाद समेत करीब 200 गांव प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अजीत कुमार, संतोष कुमार, सुरेंद्र यादव, गोलू, इरफान, इबरार, नसीम शेख, इदरीश, सूरजपाल, कमलेश कुशवाहा, रामनारायण, पप्पू, मुबारक खान और आफताब अहमद ने बताया कि रात में लाइन ब्रेकडाउन होने पर अवर अभियंता और कर्मचारियों के मोबाइल बंद रहते हैं।
अवर अभियंता केतकार सिंह ने बताया कि 33 केवीए लाइन का जंफर उड़ने से फाॅल्ट हुआ था। मरम्मत के बाद करीब 12 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed