फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young man hanged for not going with his girlfriend

Fatehpur News: प्रेमिका के साथ न चलने पर युवक फंदे से लटका

Fri, 03 May 2024 03:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 03 May 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged for not going with his girlfriend
फाइल फोटो3 - रवि पासवान
विज्ञापन

फोटो 4- थाने में मौजूद गमगीन परिजन

- प्रेमिका के गांव में फंदे से लटका, घर से दिल्ली जाने को निकला था युवक
- युवक के पिता ने प्रेमिका और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
थरियाव (फतेहपुर)। शादीशुदा प्रेमिका को साथ ले जाने पर अड़े प्रेमी ने बुधवार रात फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। वह घर से दिल्ली जाने के लिए शाम को घर से निकला था। घटना से पहले युवती ने ही युवक के पेड़ के नीचे बैठे होने की खबर दी। परिजन मौके पर पहुंचे। जहां युवक फंदे से लटका था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के कोड़रपुर गांव निवासी रामशरण का पुत्र रवि पासवान (18) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। उसका एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। करीब 15 दिन पहले युवती की शादी हो चुकी है। कुछ दिन पहले रवि गांव आया था। वह घर से बुधवार शाम दिल्ली जाने को घर से निकला था।
विज्ञापन

दिल्ली जाने से पहले युवक प्रेमिका के गांव पहुंचा और उसकी सहेली को बुलाकर प्रेमिका को ले जाने में मदद मांगी। उसके समझाने के बाद भी वह नहीं माना। इस दौरान उसने प्रेमिका से भी कई मिनट तक बातचीत की। प्रेमिका ने साथ जाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आहत युवक ने प्रेमिका के गांव किनारे पेड़ पर गमछे के फंदे से लटक गया। प्रेमिका की सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे उसके जिंदा होने की आंशका पर नर्सिंगहोम ले गए। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता ने प्रेमिका और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
घटना से मां श्यामकाली, भाई वासुदेव, बहन उषा देवी, आरती देवी हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।

इनसेट
वायरल ऑडियो में युवती की मां से भी विवाद
घटना के पहले बातचीत के ऑडियो वायरल हुए हैं। एक में युवती के भाई और युवक के बीच बातचीत होती है। एक ऑडियो में युवती की मां और युवक के बीच भी काफी विवाद होता है। इस तरह के करीब 20 ऑडियो रिकार्डिंग वायरल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed