फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young man dies due to wrong treatment by quack

Fatehpur News: झोलाछाप के गलत इलाज से युवक की मौत

Sun, 08 Feb 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Young man dies due to wrong treatment by quack
हुसैनगंज। झोलाछाप के इलाज के बाद युवक की मौत हो गई। इससे परिजन में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गौराकला निवासी शिवांशू रैदास ने बताया कि दो फरवरी को नेवलापुर के एक झोलाछाप ने उसके भाई अमन (27) के हाइड्रोसिल का ऑपरेशन मवई गांव निवासी साथी से कराया था। वह भी झोलाछाप है।
आरोप है कि गलत इलाज से युवक की हालत खराब हो गई थी। भाई शिवांशू ने बताया कि हालत खराब होने पर शुक्रवार को दोबारा युवक को मवई में झोलाछाप के यहां ले गए।
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने पर शनिवार को सुबह युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। मवई से 500 मीटर दूर पहुंचते ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के चचेरे भाई का आरोप है कि झोलाछाप के गलत इलाज से भाई की मौत हुई है। शाम तक युवक का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। भिटौरा चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed