फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young man and mother died in an accident five days before the wedding

Fatehpur News: शादी से पांच दिन पहले हादसे में युवक और मां की मौत

Mon, 04 Dec 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Young man and mother died in an accident five days before the wedding
हुसैनगंज। शादी से पांच दिन पहले सड़क हादसे में युवक और उसकी मां की मौत हो गई। खुशियों की जगह घर में मातम छा गया। पुलिस ने हादसा करने वाले ट्रैक्टर को पकड़ लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बसोहनी गांव निवासी महेंद्र पाल (26) छत्तीसगढ़ के जिला विलासपुर के अनूपपुर में रेल विभाग में इलेक्ट्रिशियन के पद तैनात था। उसकी सात दिसंबर को शादी थी। बरात हुसैनपुर के गांव मल्हीपुर जानी थी। शादी के लिए छुट्टी पर घर आया महेंद्र मां निर्मला (60) को लेकर शनिवार को शादी की खरीदारी करने निकला था। बाइक से दोनों रात को घर लौट रहे थे। सलेमाबाद गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में महेंद्र और निर्मला रोड पर गिर गए। मौके पर निर्मला की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायल महेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। रास्ते में महेंद्र की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई राजेश की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed