फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Worship of Mother Brahmacharini leads to development of knowledge and intelligence

मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्माचारिणी की पूजा से ज्ञान, बुद्धि का होता है विकास

Sun, 03 Apr 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Worship of Mother Brahmacharini leads to development of knowledge and intelligence
दुर्गा मंदिर में आरती करते भक्त। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा रविवार को होगी। मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप की पूजा करने से ज्ञान की प्राप्ति और बुद्धि का विकास होता है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, उनके लिए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अत्यंत शुभ फलदायी साबित होती है।
विज्ञापन

पंडित दुर्गादत्त शास्त्री के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में पीले या सफेद रंग का विशेष महत्व है। माता की पूजा पीले या सफेद वस्त्र पहनकर करें। साथ ही माता को सफेद चीजें अर्पित करें। पूजन में शक्कर, मिश्री या पंचामृत का का इस्तेमाल करना शुभ है।
विज्ञापन

पूजा के दौरान ओम ऐं नम: मंत्र का जाप करने से मां प्रसन्न होती है। इसके अलावा फलाहार में मखाना या सिंघाड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस दिन सफेद वस्त्र धारण करके पूजा करनी चाहिए। माता के मंत्रों के साथ उनकी पूजा और उसके बाद इन मंत्रों का जाप करें. माता को चांदी की वस्तुएं भी समर्पित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इस माता को शक्कर का भोग लगाएं. साथ ही उस प्रसाद को परिवार के सदस्यों के बीच बांटें। ऐसा करने से परिवार के सभी सदस्यों को लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है।
पहले दिन भंडारे में श्रद्धालुओं ने खाया प्रसाद
जन जागरण जागरुकता समिति ने बहरामपुर में नवरात्र के पहले दिन शनिवार को एक दिवसीय मेला और भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में पड़ोसी गांवों के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मेले का लुत्फ उठाया।

भंडारे में शशि शंकर शुक्ला, योगेद्र प्रसाद दीक्षित, रामशरन लोधी, राकेश केशरवानी, ओमप्रकाश साहू, सुशील गुप्ता, मुन्नी लाल गुप्ता, बाबा अजीत सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, संकठा विश्वकर्मा, बब्लू दीक्षित, गंगा साहू, लल्लू गुप्ता, विमल शुक्ला, विकास साहू, कपिल यादव, अनीत कुमार अग्रहरि, अनूप गुप्ता, सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed