फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman's death in suspicious condition, accused of murder

Fatehpur News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 10 Oct 2024 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Woman's death in suspicious condition, accused of murder
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कुम्हारन का पुरवा गांव में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। पिता ने पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला को मिर्गी रोग से ग्रसित होना बता रही है। गांव निवासी सलमान नट उर्फ मनीष की शादी चार साल पहले सलमा उर्फ मनीषा (22) से हुई थी। महिला की बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में रायबरेली जिला सलवन थाने के सरायं अख्तियार गांव निवासी पिता जलील ने बताया कि शादी के बाद से पुत्री को ससुराली प्रताड़ित करते हैं। ससुरालियों ने पुत्री को मार डाला है। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोप गलत लगाए जा रहे है। महिला की मौत घर के बाहर मिर्गी रोग से ग्रसित होने की वजह से हुई है। संवाद
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed