{"_id":"6a6e3fcf0e31c0413d0df3d6","slug":"woman-hangs-herself-driven-by-the-shock-of-her-husbands-death-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-159624-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पति की मौत के सदमे में महिला ने फंदे से लटक की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पति की मौत के सदमे में महिला ने फंदे से लटक की खुदकुशी
विज्ञापन
थरियांव। पति की मौत के सदमे में जी रही बुजुर्ग महिला ने शुक्रवार रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पति की तीन माह पहले मौत हो गई थी। जानकारी पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी शांति देवी (65) के पति सियाराम दिवाकर की बीमारी के चलते करीब तीन महीने पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से शांति सदमे में रहती थी। वह अक्सर कब्रिस्तान जाकर पति की याद में बिलखा करती थी।
परिजन के समझाने के बाद भी महिला किसी की बात नहीं मानती थी। महिला के दो बेटे अलग-अलग घर में रहते थे। छोटे बेटे अर्जुन ने बताया कि वह शुक्रवार रात को खाना देने के लिए मां को उसके घर गया। यहां मां को छत के कुंडे पर रस्सी के फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन
शोर मचाकर परिजन और ग्रामीणों को बुलाया। फंदा काटकर नीचे उतारा और नजदीकी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।