फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman dies, daughter injured due to roof collapse

फतेहपुरः छत गिरने से महिला की मौत, बेटी घायल

Fri, 07 Oct 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, daughter injured due to roof collapse
उर्मिला यादव का गिरा घर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बकेवर (फतेहपुर)। बारिश के कारण बुधवार को कच्ची छत के गिरने से एक महिला की मौत हो गई। उसकी बेटी घायल हो गई। बड़ी बेटी ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

बकेवर थानाक्षेत्र के बरिगवां निवासी रामऔतार यादव की पत्नी उर्मिला देवी (45) अपनी बेटियों शालिनी (21) और मानसी (19) के साथ कमरे में खाना खा रही थीं। इसी दौरान बारिश के कारण कमरे की कच्ची छत भरभराकर ढह गई। हादसे में उर्मिला और मानसी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बड़ी पुत्री शालिनी ने बताया कि छत गिरती देख वे चिल्लाकर बाहर भागीं पर मां व बहन फंस गईं।

हादसा देखकर पड़ोसी दौड़े और पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर मलबा हटाना शुरू किया। करीब एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस दोनों को सीएचसी जहानाबाद ले गई। वहां डॉक्टर ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। मानसी का इलाज चल रहा है। शालिनी ने बताया कि आवास योजना में दो साल पहले नाम आया था। किसी कारणवश परिवार को योजना का लाभ नहीं मिल सका। बिंदकी के तहसीलदार सर्वेश सिंह गौर मौके पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि आवास योजना में लाभ न मिल पाने की वजह पता करवा रहे हैं।

उर्मिला यादव की फाइल फोटो। संवाद

उर्मिला यादव की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

अस्पताल में भर्ती घायल मांसी। संवाद

अस्पताल में भर्ती घायल मांसी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed