फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman beaten with belt after complaining of molestation

छेड़खानी की शिकायत करने पहुंची महिला को बेल्ट से पीटा

Thu, 30 Jan 2020 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten with belt after complaining of molestation
फतेहपुर। अश्लील हरकत करने वाले शोहदे की शिकायत करने पहुंची महिला को मंगलवार रात बेल्ट से पीटते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए गए। महिला ने रात को ही 112 नंबर में सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग निकले। मामले की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र की 25 साल की महिला शहर की एक कालोनी में रहती है। उसके पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। दो मासूम बच्चों के साथ घरों में कामकाज कर खर्च चलाती है। महिला का आरोप है कि वह मंगलवार दोपहर कमरे में थी। कालोनी में रहने वाला पवन कमरे में घुस आया और अचानक पीछे से पकड़ कर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। चीख पुकार मचाने पर देख लेने की धमकी देकर चला गया। आरोपी का पिता गुलाब रात में अपने घर पहुंचा तो वह पवन की शिकायत करने उसके पास गई। शिकायत करने पर पिता-पुत्र भड़क उठे और गालीगलौच करने लगे। उसे पकड़ कर सीढ़ियों से धक्का देकर गिरा दिया। बेल्ट से पीटकर उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना की सूचना 112 नंबर में दी। पुलिस के आने पर दोनों भाग निकले। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed