{"_id":"69fb986529ed3415760b249d","slug":"woman-beaten-and-robbed-of-jewellery-fir-against-six-including-former-head-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154212-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: महिला को पीटकर लूटे जेवर, पूर्व प्रधान समेत छह पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: महिला को पीटकर लूटे जेवर, पूर्व प्रधान समेत छह पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में भूमि विवाद के चलते बुजुर्ग महिला से पीटकर जेवर लूट लिए। पुलिस ने बुधवार को पूर्व प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव निवासी संकठा प्रसाद पांडेय ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन तक जाने वाली नाली को गांव के विवेक पक्ष ने ट्रैक्टर से जोतकर खेत में मिला लिया था। इसी विवाद में दो मई की शाम विवेक पांडेय अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत में घुस आया। विरोध करने पर उनकी पत्नी पुष्पा देवी को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीट दिया गया।
आरोप है कि हमलावरों ने पुष्पा देवी के गले से सोने का मंगलसूत्र और पैरों की तोड़िया लूट ली। घायल महिला को पहले जहानाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
प्रभारी दिनेश शुक्ला ने बताया कि विवेक पांडेय और पूर्व प्रधान श्याम दीक्षित समेत छह लोगों के खिलाफ लूट और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।