फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wife given triple talaq after threatening to disobey law

Fatehpur News: कानून न मानने की धमकी देकर पत्नी को तीन तलाक दिया

Sat, 03 Aug 2024 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Wife given triple talaq after threatening to disobey law
फतेहपुर। मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से तीन तलाक के कानून को न मानने की धमकी देकर युवक ने पत्नी को तलाक दे दिया। मामले में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाने के सिमौर निवासी मुशीर खान की पुत्री समा परवीन की शादी 25 दिसंबर 2022 को गाजीपुर के अरबाज खान पुत्र रहीश के साथ हुई थी। समा परवीन का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में पति, ससुर रहीश, सास ताराजहां, जेठ अरमान, जेठानी निशा दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में पांच लाख रुपये, प्लाट, कार की मांग पूरी न होने पर उसे 24 जुलाई पति ने तीन तलाक दे दिया। ससुराली उसे मायके छोड़ने आए। मायके वालों के सामने भी पति ने उसे तीन तलाक बोला। ससुर व पति ने कहा कि वह मुस्लिम परंपरा के अनुसार तलाक देंगे। वह किसी कानून को नहीं मानते हैं। शिकायत पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उनके सहयोगी को बीच बाजार में चप्पलों व जूतों से पीटने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed