फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Why was the killer of three people not encountered?

Fatehpur News: तीन लोगों के हत्यारे का क्यों नहीं हुआ इनकाउंटर

Tue, 29 Apr 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Why was the killer of three people not encountered?
हथगाम (फतेहपुर)। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू ने अखरी गांव में तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि एक साथ तीन-तीन लोगों की हत्या करने वाले लोगों का फुल एनकाउंटर क्यों नहीं हुआ। अधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार अखरी गांव पहुंचे। तिहरे हत्याकांड की माता व परिजनों से मिले। उनको हर तरह का सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने नाराजगी जताई कि हत्यारों के घरों की सुरक्षा की जा रही है। वहीं पीड़ित परिवार असुरक्षा में जी रहा है।
विज्ञापन




पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान वे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर बरसे और मायावती को दलितों का एकमात्र नेता बताया। कहा कि अखिलेश प्रदेश को जाति, धर्म में बांटना चाहते हैं। उन्होंने अपने शासनकाल में मायावती सहित दलितों का हर मोड़ पर अपमान किया है। सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले पर बोले कि हमारे महापुरुष का सदन में अपमान होगा, तो क्या उनके बेटे चुप बैठेंगे। कहा कि मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस की नीति फतेहपुर में जीरो है। परिवार को लाइफ टाइम प्रोटेक्शन दिया जाए। एसडीएम को इंगित करते हुए कहा कि मुआवजे की फाइल बनाकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाए और नौकरी के लिए पहल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय संयोजक प्रमोद सिंह, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह, रायबरेली जिलाध्यक्ष मोनू सिंह, जिला प्रवक्ता अमित ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed