फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Who is the party that advised Muslims to leave the country-Amarinder

भाजपा कौन होती है मुसलमानों को देश छोड़ने की नसीहत देने वाली-अमरेंद्र

Tue, 27 Dec 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Who is the party that advised Muslims to leave the country-Amarinder
बसपा के सामाजिक भाईचारा सम्मेलन में शामिल होने नहर कालोनी आए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बसपा के भाईचारा सम्मेलन में सोमवार को इलाहाबाद-वाराणसी के मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर अमरेंद्र बहादुर भारतीय ने भाजपा के सांसद और मंत्रियों पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा भाजपा के जन प्रतिनिधि मुसलमानों को देश छोड़कर चले जाने की बात करते हैं। आखिर वह कौन होते हैं? इस तरह की बात करने वाले। उन्होंने जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाया, जिसमें पूरे कितने हुए? यह किसी से छिपा नहीं है। धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं। कांग्रेस यह काम भाजपा व आरएसएस के साथ मिलकर कर रही है।

नहर कालोनी में बसपा के सामाजिक भाईचारा सम्मेलन के मुख्य अतिथि अमरेंद्र बहादुर भारतीय ने बसपा को एक मिशन, एक आंदोलन और एक विचारधारा करार दिया। उन्होंने कहा कि बसपा राजनैतिक पार्टी न होकर विचारधारा की पार्टी है। जिसका मकसद इंसानियत को कायम करना है। इससे अलग समाज में ऊंचनीच और छुआछूत के बीज बोने का काम कांग्रेस ,भाजपा, सपा और आरएसएस कर रही है। नफरत पैदा कर वोट की राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुनिया में सिर्फ दो जाति हैं। एक पुरुष और दूसरी महिला। तीसरी कोई नहीं। मुख्य जोन कोआर्डिनेटर श्री भारतीय ने कहा कि इंसानियत का बंटवारा बेवजह किया जा रहा है। कदमों के पीछे छोड़ गए पैरों के निशान को देखकर मौलवी, पुरोहित और पादरी बताएं किस जाति का कौन सा पैर है और कौन नहीं? फिर जनता से सवाल करते हुए खुद उत्तर दिया कि ऐसा नहीं हो सकता। कहा कि देश में 58 साल कांग्रेस और 10 साल भाजपा रही। प्रधानमंत्री के अच्छे दिन के वादे पर बोलते हुए कहा कि मोदीजी को शर्म आनी चाहिए। वादे तो पूरे नहीं कर पाए। उल्टे उनके सांसद और मंत्री भड़काऊ भाषण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन को जोन कोआर्डिनेटर राजू गौतम, दीपचंद्र गौतम, खागा प्रत्याशी सुनील गौतम, हुसैनगंज प्रत्याशी व विधायक मोहम्मद आसिफ, सदर प्रत्याशी समीर त्रिवेदी, जहानाबाद प्रत्याशी राम नारायण, अयाहशाह प्रत्याशी भोले पाल ने भी विचार रखे। अध्यक्षता बिंदकी विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा ने की, जबकि संचालन वीर प्रकाश लोधी ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम, डॉ. ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू, मोहम्मद आसिफ, वकील अहमद, विनोद गौतम, प्रदीप गर्ग, मोहम्मद अरशद अंसारी, गणेश अंबेडकर, मनीष तिवारी, शिवाकांत तिवारी मौजूद रहे।

बसपा का दामन थामने आए लोग
फतेहपुर। भाईचारा सम्मेलन में काफी तादाद में नए लोग शामिल हुए। इनमें से कोई सपा छोड़कर आया तो कोई भाजपा। सदर विधानसभा की सपा की राजनीति से जुड़े संदीप प्रजापति एडवोकेट ने तमाम समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ली। भाजपा नेता मनोज साहू भी समर्थकों के साथ बसपाई बन गए। छात्र नेता अहसास खान ने भी साथियों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। खागा विधानसभा से सपा और भाजपा छोड़कर आने वालों की संख्या काफी रही। जिसमें धाता इंटर कालेज के प्रबंधक बलवीर सिंह, नंदलाल पटेल, बैजनाथ, अखिलेश सिंह, नथन सिंह, प्रवीण पटेल, अर्जुन सिंह हैं।


देखा बसपा प्रमुख का लाइव प्रसारण
फतेहपुर। सामाजिक भाईचारा सम्मेलन में आए लोगों को बसपा सुप्रीमो मायावती का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। मायावती को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं की निगाहें एलसीडी पर टिकीं रहीं। गांव से आईं महिलाएं इस प्रसारण का साक्षी बनने को उतावली नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed